डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में सरकार संभालने जा रही PML (N), महीनों की हिंसा के बाद प्रदर्शनकारियों से निपटने के मामले में बैकफुट पर आती दिखाई दे रही है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने शनिवार को कहा कि PoK में 99 प्रतिशत प्रदर्शनकारी देशभक्त हैं।
JAAC के सदस्यों से मिलेंगे पार्टी के प्रतिनिधि- राणा सनाउल्लाह
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रतिनिधि जल्द ही प्रतिबंधित 'जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' (JAAC) के सदस्यों से मिलेंगे। यह कार्यकर्ताओं का एक समूह है जो क्षेत्र में विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे हैं।