डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम जम्मू-कश्मीर के 'प्रेसिडेंट' का चुनाव 24 सितंबर को होगा। इलाके के चुनाव आयोग ने यह घोषणा मंगलवार को की। बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी के निधन के बाद से जनवरी से 'प्रेसिडेंट' का पद खाली पड़ा है।
'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुलाम जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव आयुक्त गुलाम मुस्तफा मुगल ने कहा कि 24 सितंबर को असेंबली सचिवालय में वोटिंग होगी और उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी।