डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत को शुक्रिया कहा है। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद भारत ने तुरंत मदद भेजी थी, इसके लिए ही बालेन शाह ने आभार जताया है।
बालेन शाह ने  26 अगस्त को भोटेकोशी में आई भयानक बाढ़ के बाद भारत, चीन और अमेरिका से मिली मदद के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि इस मदद ने बचाव और राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाई है।