डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की इच्छा वास्तविकता से मेल नहीं खाती और वह यहां केवल हथकड़ी पहनकर एक आतंकवादी के रूप में ही लौट सकती हैं।
विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबीर ने हसीना पर आतंकवाद के आरोप दोहराते हुए कहा, "बांग्लादेश के लोग आतंकवाद का केवल एक ही रूप जानते हैं शेख हसीना द्वारा प्रायोजित अवामी आतंकवाद... वह एक दोषी अपराधी हैं एक भगोड़ी आतंकवादी।"