डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी दिनों से चल रही गहमागहमी के बीच जेनसन हुआंग की एनवीडिया में बतौर सीईओ वापसी हो गई है। उनके अफेयर की खबरें सामने आने के बाद उन्होंने चिप निर्माता कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच उनके इस्तीफे और उनकी कंपनी में वापसी को लेकर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
इंटरनेट पर मीम बनाने वालों ने उनके वापसी को कॉमेडी में बदलने में जरा भी देर नहीं लगाई। मीम्स बनाने वालों की अगर मानें तो जेनसन हुआंग को बस ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 गेम खेलने के लिए थोड़ा समय चाहिए था।