डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत आने और उनके प्रत्यर्पण को लेकर भारत के रुख पर बड़ा खुलासा हुआ है। ढाका में 'बे ऑफ बंगाल कन्वर्सेशन' के दौरान भारत के उच्चायुक्त ने स्पष्ट किया कि शेख हसीना को किसी भारतीय विमान या सेना द्वारा नहीं लाया गया था, बल्कि वह बांग्लादेशी सैन्य विमान से भारत आई थीं।
उच्चायुक्त ने बताया कि अगस्त 2024 में जब शेख हसीना की सरकार गिरी, तो उस वक्त वह आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने कहा कि हमारे पास उन्हें स्वीकार करने के अलावा शायद ही कोई दूसरा विकल्प था। एक पड़ोसी के रूप में यह हमारा कर्तव्य था।