World
अमेरिका में ट्रैकिंग पर गए भारतीय मूल के PhD छात्र की मौत, दो दिन बाद झील से बरामद हुआ शव
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा (UCSB) में पढ़ने वाले एक भारतीय मूल के छात्र की हाइकिंग के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने छात्र की पहचान की पुष्टि कर दी है।
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा (UCSB) में पढ़ने वाले एक भारतीय मूल के छात्र की हाइकिंग के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने छात्र की पहचान की पुष्टि कर दी है।
UCSB के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के PhD छात्र विक्रम मुबायी का शव इन्यो नेशनल फॉरेस्ट के बिग पाइन लेक्स इलाके से बरामद हुआ। वे वीकेंड पर अकेले हाइकिंग ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर जाने के बाद वह लापता हो गए। दो दिन बाद विक्रम का शव मिला है।



