World
PAK के भारी-भरकम सैन्य बजट में बढ़ोतरी पर US सख्त, 1.33 लाख करोड़ के खर्चे का मांगा हिसाब
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने रक्षा बजट में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए इसे 1.33 लाख करोड़ रुपये घोषित किया है। यह भारी-भरकम राशि पाकिस्तान के कुल 6.38 लाख कर
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने रक्षा बजट में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए इसे 1.33 लाख करोड़ रुपये घोषित किया है। यह भारी-भरकम राशि पाकिस्तान के कुल 6.38 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय बजट का लगभग 20.84 प्रतिशत हिस्सा है।
अपनी डगमगाती अर्थव्यवस्था के बावजूद सेना पर पानी की तरह पैसा बहाने की इस नीति ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चौंका दिया है। विशेष रूप से अमेरिका ने इस भारी सैन्य आवंटन पर अपनी गहरी चिंता जताई है।



