डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ओपनएआई के पूर्व सुरक्षा कर्मचारी डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अधिक सक्षम एआई सिस्टम को तेजी से विकसित करने की होड़ बड़े और गंभीर खतरों को जन्म दे सकती है।
रॉबिन्सन का कहना है कि अब गलतियों से सीखने का समय खत्म हो चुका है और AI कंपनियों को नए ताकतवर सिस्टम लाने से पहले सुरक्षा पर कहीं अधिक ध्यान देने की जरूरत है।