World
'हम किसी एलियन को बुलावा दे रहे', OpenAI और Anthropic के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने AI को लेकर दी चेतावनी
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एआई के डेवलपमेंट पर ब्रेक लगाने की चर्चाओं के बीच ओपनएआई और एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने एक चौंकाने वाली बात करते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि एआई बनाने वाले लोग खुद पूरी ईमा
लेखक Digital Desk24K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एआई के डेवलपमेंट पर ब्रेक लगाने की चर्चाओं के बीच ओपनएआई और एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने एक चौंकाने वाली बात करते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि एआई बनाने वाले लोग खुद पूरी ईमानदारी से मानते हैं कि यह टेक्नोलॉजी इस दशक के आखिर तक पूरी इंसानियत को खत्म कर सकती है।
कॉक्सन की ताजा चेतावनी के मुताबिक, सुपर-इंटेलिजेंट एआई बनाने की कोशिश करना किसी एलियन प्रजाति को बुलाने जैसा है। एक ऐसा दिमाग जिसे हम पूरी तरह समझते नहीं हैं और जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं हो सकता। उन्होंने हाल ही में डारियो अमोदेई की अगुवाई वाली कंपनी (जो Claude बनाती है) छोड़ी है।


