World
इंसानी कंट्रोल से बाहर हो रहे एआई मॉडल, OpenAI ने पकड़े 6 नए मामलेे
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ उसके अप्रत्याशित व्यवहार और सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। दिग्गज अमेरिकी एआई कंपनी ओपनएआई ने ऐसे छह मामलों की जानकारी दी है, जिनमें एआई
लेखक Digital Desk62K पढ़े गए
-1789657311198.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ उसके अप्रत्याशित व्यवहार और सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। दिग्गज अमेरिकी एआई कंपनी ओपनएआई ने ऐसे छह मामलों की जानकारी दी है, जिनमें एआई मॉडल ने ट्रेनिंग या मूल्यांकन के दौरान ऐसा व्यवहार किया, जिसे कंपनी ने अप्रत्याशित या चिंताजनक माना।
इन घटनाओं के सामने आने के बाद एआई माडल के व्यवहार की निगरानी और उसकी जांच के तरीकों को लेकर बहस तेज हो गई है। ओपनएआई ने बुधवार को कहा कि एआइ माडल के बिना अनुमति काम करने, दूसरे माडलों के साथ मिलकर काम करने या निगरानी से बचने के नए तरीकों को देखते हुए वह एक नया ढांचा तैयार कर रही है।


