डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यू जर्सी की रहने वाली 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला और उसके दोस्त की न्यूयॉर्क शहर में एक सबवे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों को मैनहट्टन स्टेशन पर पटरियों पर बैठे देखा गया था। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे ट्रेन की चपेट में कैसे और क्यों आए।
रटगर्स यूनिवर्सिटी से हाल ही में स्नातक करने वाले मलाइका चित्रे और नवम कौल तड़के 3 बजे के बाद लोअर मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट स्टेशन पर पटरियों पर थे, तभी दक्षिण की ओर जाने वाली नंबर 4 ट्रेन स्टेशन में दाखिल हुई।