डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने विदेशी मीडिया कर्मियों पर नई पाबंदियां लगाई हैं। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों के लिए काम करने वाले पत्रकारों को रिपोर्टिंग के काम से इस्लामाबाद, लाहौर और कराची से बाहर जाने से पहले नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लेना होगा।
पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइंस में देश में काम करने वाले विदेशी मीडिया संगठनों और पत्रकारों के रजिस्ट्रेशन, मान्यता और आवाजाही के लिए एक विस्तृत ढांचा तैयार किया गया है।