डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर हस्ताक्षर ने पश्चिम एशिया की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। तीन प्रभावशाली सुन्नी देशों का एक मंच पर आना क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
विश्लेषकों का मानना है कि यह पहल ईरान के बढ़ते प्रभाव, अमेरिका की बदलती क्षेत्रीय भूमिका और पश्चिम एशिया की मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों की पृष्ठभूमि में हुई है। ईरानी मिसाइलों ने न केवल अमेरिकी सुरक्षा की पोल खोल दी है, बल्कि अरब देशों के बीच एकजुटता की कमजोरी को भी उजागर कर दिया है।