डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका में नारीवाद की मजबूत आवाज और 'Ms. Magazine' की को-फाउंडर ग्लोरिया स्टीमन का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। ग्लोरिया स्टीमन जीवन भर नारीवादी मुद्दों की जबरदस्त समर्थक रहीं और अमेरिका में महिला आंदोलन की प्रमुख आवाज रहीं।
ग्लोरिया स्टीमन के फाउंडेशन के सोशल मीडिया पेज के अनुसार, बुधवार को न्यूयॉर्क शहर में उनके घर पर उनका निधन हो गया।