World
MK 84s और BLU-117s... इजरायल को बेहद घातक हथियार बेचेगा अमेरिका, क्या है ट्रंप का प्लान? Inside Story
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। डोनल्ड ट्रंप प्रशासन इजरायल को 2,000 पाउंड के बम बेचने की योजना बना रहा है। यह हाल के वर्षों में इस विवादित हथियार की सबसे बड़ी एकमुश्त बिक्री होगी।
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। डोनल्ड ट्रंप प्रशासन इजरायल को 2,000 पाउंड के बम बेचने की योजना बना रहा है। यह हाल के वर्षों में इस विवादित हथियार की सबसे बड़ी एकमुश्त बिक्री होगी।
अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए एजेंसियों ने बताया कि 2.8 अरब डॉलर के इस पैकेज में 2,000 पाउंड वजन वाले 40,000 बम शामिल हैं, जिनमें 20,000 MK 84 और 20,000 BLU-117 बम हैं। इस पैकेज की बिक्री के बारे में सबसे पहले वॉशिंगटन पोस्ट ने खबर दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस डील में 20,000 I-2000 पेनेट्रेटर वॉरहेड भी शामिल हैं।


