World
Meta पर लगा 56.7 करोड़ डॉलर का जुर्माना, US कोर्ट ने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप
डिजिटल डेस्क, सांता फे। अमेरिका के न्यू मेक्सिको में एक कोर्ट ने गुरुवार को मेटा को किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य फंड में 56.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने और राज्य में किशोरों के लिए अपने प्लेटफार्म के काम करने के तर
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सांता फे। अमेरिका के न्यू मेक्सिको में एक कोर्ट ने गुरुवार को मेटा को किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य फंड में 56.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने और राज्य में किशोरों के लिए अपने प्लेटफार्म के काम करने के तरीके को बदलने का आदेश दिया। कोर्ट ने पाया कि कंपनी किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है।
सांता फे में जज ब्रायन बीडशेड ने डेमोक्रेट अटार्नी जनरल राउल टोरेज का पक्ष लेते हुए फैसला सुनाया कि कंपनी ने न्यू मेक्सिको में पब्लिक न्यूसेंस (जनता के लिए परेशानी) पैदा की है।



