डिजिटल डेस्क, किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में जारी गृहयुद्ध ने अब नया और खतरनाक रूप ले लिया है। यहां हथियारों की गूंज के पीछे सिर्फ देशभक्ति का नारा नहीं, बल्कि करोड़ों डॉलर की शैडो इकॉनोमी काम कर रही है।
रवांडा-समर्थित M23 विद्रोही समूह के साथ छिड़ी जंग की आड़ में स्थानीय मिलिशिया ने बंदूकों, सोने की खदानों, सड़क टोल और फिरौती के जरिए अपना एक विशाल वित्तीय साम्राज्य खड़ा कर लिया है।