डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम हमले का मास्टमाइंड और घोषित आतंकवादी सैफुल्लाह कसूरी ने एक बार फिर जहर उगला है। वह इजरायल-विरोधी बयान देकर लश्कर-ए-तैयबा के लिए समर्थन जुटा रहा है। उसने कहा कि पाकिस्तानी सेना सऊदी अरब के पवित्र स्थलों की रक्षा करेगी, जबकि इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटा देगी।
पिछले हफ्ते खत्म-ए-नबुवत कॉन्फ्रेंस में भड़काऊ भाषण देते हुए कसूरी ने पाकिस्तानी सेना को क्षेत्रीय झगड़ों में एक सक्रिय खिलाड़ी के तौर पर पेश करके लोगों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की।