डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारतीय मूल के लोगों ने एक बार फिर नया मुकाम हासिल किया है। इसके तहत भारतीय मूल के नासा (NASA) अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से बाहर निकलकर अपने जीवन का पहला ऐतिहासिक स्पेसवाक शुरू किया। यह उनके करियर के लिए एक बड़े मिल के पत्थर के तौर पर है।
इस 6.5 घंटे लंबे कठिन मिशन (EVA) में अनिल मेनन के साथ नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर भी शामिल थीं, जो अपने करियर का छठा स्पेसवाक कर रही थीं। इन दोनों ने मिलकर अंतरिक्ष स्टेशन की बिजली प्रणाली को अपग्रेड करने का महत्वपूर्ण काम किया।