डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की क्षमता और अंतरिक्ष क्षेत्र में उसकी उपलब्धियों की सराहना की और दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है।
नासा के सहायक प्रशासक एवं मुख्य इंजीनियर अमित क्षत्रिय ने ‘इंट्रेपिड म्यूजियम’ में पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, हम पहले से ही इसरो के साथ असाधारण सहयोग कर रहे हैं।