World
'भारत की पूर्वी सीमा पर हमले की नापाक साजिश', बांग्लादेशी आतंकी संगठनों का गुट बना रही ISI, खुफिया एजेंसी अलर्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सीमा पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर और पश्चिमी मोर्चे पर बढ़ती कठिनाइयों के चलते, पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आइएसआइ अब भारत की पूर्वी सीमा पर अपनी नापाक गतिविधियां तेज करने की कोशिश क
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सीमा पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर और पश्चिमी मोर्चे पर बढ़ती कठिनाइयों के चलते, पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आइएसआइ अब भारत की पूर्वी सीमा पर अपनी नापाक गतिविधियां तेज करने की कोशिश कर रही है।
बांग्लादेश में पनपे कई आतंकी संगठनों को आइएसआइ लंबे समय से पालती-पोसती आ रही है, जिनका मुख्य उद्देश्य बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों को दहलाना है। आइएसआइ मुख्य रूप से तीन बांग्लादेशी आतंकी संगठनों - जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी), अंसारुल्ला बांग्ला टीम (एबीटी) और नियो-जेएमबी - पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

