डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया था। वहीं अब अमेरिकी सेना ने इन हमलों का जवाब दिया है। अमेरिका ने 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) के ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस हमले की जानकारी दी। 
अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'आज दोपहर 12 बजे ET (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) पर, अमेरिकी सेना ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर हमले शुरू किए। ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों और इस क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर IRGC द्वारा हाल ही में किए गए हमलों की कोशिशों के बाद किए गए हैं।'