डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बाद से ही मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ये युद्ध अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि हूती और सऊदी अरब के बीच छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया के लिए नई चिंता पैदा कर दी है।
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पहले से बंद था। होर्मुज वह जलमार्ग है, जहां से दुनिया में सप्लाई होने वाला करीब 20 फीसदी तेल गुजरता था, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से इस जलमार्ग से तेल की आवाजाही पर असर पड़ा है।