World
ट्रंप बदल रहे अमेरिका के चुनाव का पैटर्न? क्या है वोटर ID से 5000 डॉलर के चेक तक का मामला
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भले ही इसे कभी न मानें, लेकिन यह बात साफ है कि दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र होने का दावा करने वाला देश अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पॉलिटिकल तरीकों को अपना
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भले ही इसे कभी न मानें, लेकिन यह बात साफ है कि दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र होने का दावा करने वाला देश अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पॉलिटिकल तरीकों को अपना रहा है। इसकी झलक सबसे पहले वोटिंग के लिए फोटो पहचान पत्र की ट्रंप की जिद में दिखी थी। और अब पैसे देने का वादा सामने आया है।
यह तरीका भारतीयों के लिए जाना-पहचाना है। चुनाव से समय वोटरों के लिए मुफ्त तोहफों की बारिश होने लगती है। इसका तरीका कुछ ऐसा है, पहले वादे करो और चुनाव जीतने के बाद आर्थिक हिसाब-किताब करो। अब अमेरिका में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।


