डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक अमीनुल इस्लाम को विचाराधीन मामलों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है।
यह कार्रवाई मुख्य अभियोजक के उस बयान के एक दिन बाद की गई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पास उनकी मौत की सजा के खिलाफ अपील करने का कोई अवसर नहीं बचा है।