डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने ब्रिटिश दक्षिणपंथी राजनीतिक कमेंटेटर माइलो यानोपोलोस को अमेरिका से वापस उनके देश ब्रिटेन भेज दिया है। लुइसियाना के लुइस आर्मस्ट्रांग न्यू ऑरलियन्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने उन्हें हिरासत में लिया था।
समय-सीमा खत्म होने का आरोप
DHS के अनुसार, 41 वर्षीय यानोपोलोस मई 2019 में कानूनी तौर पर अमेरिका आए थे, लेकिन वीजा की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से वहीं बने रहे। इमिग्रेशन सुनवाई में उपस्थित न होने पर एक इमिग्रेशन जज ने 22 जुलाई को उन्हें देश से बाहर निकालने का अंतिम आदेश जारी किया था।