डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सस की राजधानी में एक बार फिर इमीग्रेशन कार्रवाई को लेकर भारी तनाव पैदा हो गया है। ऑस्टिन में US इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक अधिकारी ने पैदल पीछा करने के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद से विरोध प्रदर्शन हुए और स्वतंत्र जांच की मांग उठी।
अधिकारियों घायल की जानकारी देते हुए बताया, 'घायल व्यक्ति की पहचान 28 साल के वेनेजुएला के नागरिक विल्बर राफेल गार्सिस परेज के तौर पर हुई है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है और अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।'