World
हाइपरसोनिक हथियारों की रेस में अमेरिका की बड़ी छलांग, HATS लॉन्चर से मिसाइल का सफल टेस्ट
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी आर्मी ने हेवी आर्टिलरी टेस्ट सिस्टम (HATS) का इस्तेमाल कर अपना पहला लाइव-फायर हाइपरसोनिक टेस्ट किया है। यह लॉन्चर असल में स्ट्रैटेजिक लॉन्ग रेंज कैनन (SLRC) प्रोग्राम के लिए बना था, जिसे 2
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी आर्मी ने हेवी आर्टिलरी टेस्ट सिस्टम (HATS) का इस्तेमाल कर अपना पहला लाइव-फायर हाइपरसोनिक टेस्ट किया है। यह लॉन्चर असल में स्ट्रैटेजिक लॉन्ग रेंज कैनन (SLRC) प्रोग्राम के लिए बना था, जिसे 2022 में फंडिंग बंद होने के बाद बंद कर दिया गया था।
30 जुलाई को हुआ टेस्ट
यूएस आर्मी ने यह ट्रायल 30 जुलाई को एरिजोना के युमा प्रोविंग ग्राउंड (YPG) में किया। YPG आर्मी की सबसे बड़ी टेस्टिंग फैसिलिटी है और 8.3 लाख एकड़ में फैली है। इस टेस्ट में DEVCOM आर्मामेंट्स सेंटर, लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी (LLNL) और YPG शामिल थे।



