डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। H-4 एम्प्लॉयमेंट ऑथराइजेशन पर ट्रंप प्रशासन के नए कदम से US में हजारों भारतीय परिवारों में चिंता होना स्वाभाविक है। लेकिन हमें एक बात समझनी होगी कि H-4 EAD होल्डर्स के लिए अभी कुछ भी नहीं बदला है।
US डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने अपने रेगुलेटरी एजेंडा में एक प्रस्ताव जोड़ा है जिसका शीर्षक है 'H-4 पर आश्रित जीवनसाथी को उन गैर-नागरिकों की श्रेणी से हटाना जो एम्प्लॉयमेंट ऑथराइजेशन के लिए योग्य हैं।'