रॉयटर्स, वाशिंगटन। अमेरिका का ट्रंप प्रशासन एच-1बी वीजा पर लगातार सख्ती कर रहा है। इसी कड़ी में उसका उन एच-1बी वीजा धारकों के लिए 60 दिन की छूट अवधि को समाप्त करने का प्रस्ताव है, जिनकी नौकरी चली जाती है।
यह छूट की अवधि कुशल कामगारों समेत ऐसे लोगों को नया स्पांसर या प्रायोजक तलाशने की अनुमति देता है। यह सरकारी प्रस्ताव गुरुवार को ऑनलाइन प्रकाशित किया गया। यह वीजा भारतीय पेशेवरों में खासा लोकप्रिय है।