World
GJ-21 स्टील्थ ड्रोन का चीन ने किया परीक्षण, दुनिया के पहले ड्रोन कैरियर 'सिचुआन' का ट्रायल भी अंतिम दौर में
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। दक्षिण चीन सागर से लेकर ताइवान तक जारी तनाव के बीच एक बार फिर ड्रैगन ने अपनी ताकत का परिचय दिया है। इसके तहत चीन ने अपने पहले ड्रोन वाहक युद्धपोत 'सिचुआन' के अंतिम समुद्री परीक्षणों के बीच, अपने अत्
लेखक Digital Desk34K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। दक्षिण चीन सागर से लेकर ताइवान तक जारी तनाव के बीच एक बार फिर ड्रैगन ने अपनी ताकत का परिचय दिया है। इसके तहत चीन ने अपने पहले ड्रोन वाहक युद्धपोत 'सिचुआन' के अंतिम समुद्री परीक्षणों के बीच, अपने अत्याधुनिक GJ-21 स्टील्थ अटैक ड्रोन का इस महीने सफल उड़ान परीक्षण किया है।
दक्षिण चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यह ड्रोन लियानिंग प्रांत के हुलुदाओ शहर में उड़ता हुआ दिखाई दिया है।



