डिजिटल डेस्क, ब्राजील। फ्रांस के बाद अब ब्राजील में भी छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। राजधानी रियो डी जनेरिया में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने ब्राजील में दक्षिणपंथी विचारधारा के बढ़ते असर के विरुद्ध भी अपना गुस्सा जाहिर किया।
इस प्रदर्शन के कुछ दिन पहले ही दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो ने देश के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए थे। फ्लावियो बोल्सोनारो पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं। जायर बोल्सोनारो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।