डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल (FCRA), 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच, भारत ने एक अमेरिकी सांसद की आपत्तियों का जवाब दिया है। भारत का कहना है कि विदेशी फंडिंग से जुड़े कानून में किए गए बदलावों का मकसद पारदर्शिता बढ़ाना, बेहतर गवर्नेंस का रास्ता बनाना और नियमों को ज्यादा स्पष्ट करना है।
एक्स पर पोस्ट की एक सीरीज में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने इस बिल पर मिथक बनाम सच्चाई की विस्तृत जानकारी भी जारी की। उन्होंने लिखा, "प्रस्तावित विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (FCRA), 2026 को लेकर मीडिया और नागरिक समाज में कई गलतफहमियां हैं। यहां मिथक बनाम सच्चाई की पड़ताल दी गई है।"