डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब को 24 अरब डॉलर में 48 आधुनिक F-35 लड़ाकू विमान बेचने की अमेरिकी योजना के बीच एक बड़ी खुफिया जानकारी सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों (DIA) ने चेतावनी दी है कि चीन सऊदी अरब में अपनी मजबूत उपस्थिति, रक्षा संबंधों और जासूसी नेटवर्क का फायदा उठाकर स्टील्थ एफ-35 तकनीक को चुराने की कोशिश कर सकता है।
अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने आंतरिक रिपोर्टों में चीन की जासूसी की कोशिशों पर चिंता जताई है। सऊदी अरब को एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री से पहले, खुफिया विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि चीन सऊदी अरब में जासूसी करके या उसके साथ अपनी सैन्य और सुरक्षा साझेदारी का इस्तेमाल करके इस तकनीक को चुराने का प्रयास कर सकता है।