World
जर्मनी में अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 क्रैश, मलबे में हुआ तब्दील; सूझबूझ से बची पायलट की जान
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पश्चिमी जर्मनी स्थित स्पैंगडाहलेम एयर बेस पर अमेरिका का एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-16 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विम
लेखक Digital Desk25K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पश्चिमी जर्मनी स्थित स्पैंगडाहलेम एयर बेस पर अमेरिका का एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-16 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान जलकर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया।
हालांकि गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में पायलट की जान बाल-बाल बच गई। बता दें कि यह दुर्घटना जर्मनी के स्पैंगडाहलेम एयर बेस पर रनवे के पास हुई, जिससे चारों तरफ जले हुए मलबे के ढेर और धुएं का गुबार देखा गया।


