डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। गुरुवार को  का एक F-16 फाइटर जेट मिशिगन में रूटीन ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। गनीमत रही कि हादसे में पायलट की जान बच गई।यह विमान डेट्रॉइट से लगभग 190 मील (305 किमी) उत्तर में अल्पेना स्थित नेशनल गार्ड बेस पर अभ्यास में हिस्सा ले रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
149वें फाइटर विंग के पब्लिक अफेयर्स स्पेशलिस्ट सार्जेंट डेरेक गुटिरेज ने बताया कि पायलट का इलाज चल रहा है, लेकिन उन्होंने सैन्य नीति का हवाला देते हुए पायलट का नाम या चोटों के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। क्रैश के बाद हवा में काले धुएं का गुबार उठने लगा और आसपास रहने वाले लोगों ने धमाकों की सूचना दी।