डिजिटल डेस्क, अम्मान। अमेरिका ने बीते कुछ दिनों में ईरान के कई तेल टैंकर तबाह किए। वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इन हमलों के बाद कहा था कि अमेरिका के इन हमलों का जवाब जल्द ही दिया जाएगा।
CBS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने जॉर्डन में गुरुवार तड़के अमेरिकी एयरबेस पर एक के बाद एक कई हमले किए, जिससे अमेरिका के कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है।