डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के नक्शे को लोग बचपन से देखते आए हैं। किताबों से लेकर टेलीविजन और इंटरनेट की दुनिया में भी वर्ल्ड मैप को देखा जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं करीब 450 साल बाद दुनिया का नक्शा बदल गया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार, 4 सितंबर को एक नए विश्व मानचित्र को अपनाने के लिए मतदान हुआ। इस नक्शे में अफ्रीकी महाद्वीप को बड़ा दिखाया गया है, जबकि उत्तरी अमेरिका और यूरोप को छोटा दिखाया गया है।