डिजिटल डेस्क, ब्रसेल्स। पिछले दिनों स्पेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र स्यूटा में मोरक्को की तरफ से अवैध तरीके से घुसपैठ के मामले ने यूरोप के कान खड़े कर दिए हैं। इस मामले में मोरक्को को अपनी सीमा पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कायम करने, तार-बाड़ का घनत्व और बढ़ाने समेत तमाम उपाय करने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) ने मोरक्को को वित्तीय समर्थन देने का प्रस्ताव दिया है।