World
भारतीयों के लिए थम सकती है EB-1 ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया, क्या टूट जाएगा अमेरिका में नौकरी का सपना?
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका ने आगाह किया है कि भारतीय नागरिकों के लिए रोजगार आधारित प्रथम प्राथमिकता (ईबी-1) ग्रीन कार्ड आगामी हफ्तों में अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। इसके लिए उच्च मांग और लंबी कतार का हवाला
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका ने आगाह किया है कि भारतीय नागरिकों के लिए रोजगार आधारित प्रथम प्राथमिकता (ईबी-1) ग्रीन कार्ड आगामी हफ्तों में अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। इसके लिए उच्च मांग और लंबी कतार का हवाला दिया गया है। इससे जाहिर होता है कि भारतीयों को इसके समेत अन्य श्रेणी के वीजा के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने सितंबर के अपने वीजा बुलेटिन में बताया है कि भारत के आवेदकों की ओर से वीजा की उच्च मांग और उपयोग के चलते 30 सितंबर को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष से पहले ही ईबी-1 अपनी सीमा तक पहुंच सकता है।



