डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बुधवार सुबह आए भयानक फ्लैश फ्लड और आपदा के कारण भारी तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 270 लोगों की मौत हो चुकी है और 800 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के पानी ने रास्ते में आने वाले घर, पुल और पूरे के पूरे गांव बहा दिए हैं।
इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के पूर्व प्रमुख सतीश रेड्डी और उनकी पत्नी भी पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे, जब यह भीषण बाढ़ आई। वे इस समय तिब्बत के सागा काउंटी में हैं।