World
एक शव के दो दावेदार, नेपाल बाढ़ में लाशों की पहचान के लिए लड़ाई, DNA टेस्ट किया अनिवार्य
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 4000 से ज्यादा लापता हैं। इस बीच एक शव पर दो परिवारों ने अपना दावा पेश किया है । ऐसे में अधिकारियों को डीएनए टेस्ट क
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए
-1788183693528.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 4000 से ज्यादा लापता हैं। इस बीच एक शव पर दो परिवारों ने अपना दावा पेश किया है। ऐसे में अधिकारियों को डीएनए टेस्ट का सहारा लेना पड़ रहा है, क्योंकि शव की पहचान करने में मुश्किल हो रही है।
पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज में रखे शव नंबर 1003 की पहचान दो परिवारों के रिश्तेदारों ने की. एक परिवार मैलुंग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी गोपाल डाहित का था, और दूसरा रूपनदेही के टूरिस्ट गाइड दामोदर बस्याल का जो बाढ़ के बाद लापता हो गए थे। दोनों परिवारों का कहना है कि लाश की शारीरिक बनावट उनके लापता रिश्तेदार से मिलती-जुलती है।



