डिजिटल डेस्क, नुवाकोट। नेपाल में अधिकारियों ने भोटेकोशी-त्रिशूली-नारायणी बाढ़ के अज्ञात पीड़ितों के शवों को डीएनए और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने के बाद दफनाना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मुर्दाघर भर गए थे और नदी में दूर बहकर मिले शवों की पहचान करना मुश्किल होता जा रहा था।
रविवार शाम जारी एक अपडेट में बताया गया कि अभी भी शव मिलने का सिलसिला जारी है और 650 से ज्यादा शवों में से केवल 29 की ही पहचान हो पाई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, बरामद हुए शुरुआती 669 शवों में से 211 बुरी तरह क्षतिग्रस्त, अधूरे या कटे-फटे थे। पुलिस ने कहा, "कई शव दो से तीन दिनों तक मोटी कीचड़ और पानी के नीचे दबे रहे।"