जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में तेजी से बढ़ते कार्बन उत्सर्जन और ग्लोबल वार्मिंग के गंभीर होते खतरे से निपटने के लिए हर साल दुनिया के देश एक मंच पर जुटते हैं। इन सम्मेलनों में तापमान वृद्धि रोकने, कार्बन उत्सर्जन घटाने और जलवायु संकट से प्रभावित देशों की मदद के लिए रणनीतियां बनाई जाती हैं।