डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई दुनिया में अब सिर्फ टेक्नोलॉजी कंपनियों के अरबपति ही सुर्खियों में नहीं हैं। फेई-फेई ली, काइमिंग हे और अनिमा आनंदकुमार जैसे वैज्ञानिक तकनीक के असली 'रॉक स्टार' बन चुके हैं।
लोग उनके रिसर्च, संस्थान और करियर के फैसलों पर उतनी ही बारीकी से नजर रखते हैं, जितनी सिलिकॉन वैली के बड़े उद्योगपतियों पर रखते हैं। इनमें स्टैनफोर्ड की AI विशेषज्ञ फेई-फेई ली खास हैं, जिन्होंने मॉडर्न डीप-लर्निंग क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाई है।