World
'फर्जी खबर' या असहज हुए ट्रंप? CNN, Politico और MS NOW जैसी मीडिया संस्थानों पर व्हाइट हाउस में क्यों लगा बैन
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और वहां के मुख्यधारा की मीडिया के बीच का रिश्ता हमेशा से किसी 'लव-हेट रिलेशनशिप' जैसा यानी काफी उलझा हुआ रहा है। इस बात को ऐसे समझिए कि ट्रंप मीडिया के बिना रह भ
लेखक Digital Desk75K पढ़े गए
-1789878907646.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और वहां के मुख्यधारा की मीडिया के बीच का रिश्ता हमेशा से किसी 'लव-हेट रिलेशनशिप' जैसा यानी काफी उलझा हुआ रहा है। इस बात को ऐसे समझिए कि ट्रंप मीडिया के बिना रह भी नहीं सकते, लेकिन जब मीडिया उनके खिलाफ या तीखी खबरें छापता है तो उन्हें गुस्सा भी आ जाता है।
और फिर इसी गुस्से में ट्रंप कोई ऐसा कदम उठा लेते हैं, जो कि दुनियाभर में चर्चा का विषय बन जाता है। अब ऐसा ही कुछ बीते शनिवार को भी हुआ, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए एक बड़ा एलान किया।


