World
हूतियों ने मिसाइल और घातक रॉकेट बनाने के लिए किया 'Claude AI' का इस्तेमाल, एंथ्रोपिक की रिपोर्ट में खुलासा
डिजिटल डेस्क, सन्ना। AI कंपनी एंथ्रोपिक ने यमन में मौजूद हथियारों की इंजीनियरिंग करने वाले एक ग्रुप की पहचान की है, जो कि मिसाइलों और गाइडेड रॉकेट के लिए गाइडेंस सॉफ्टवेयर बनाने के लिए उसके 'क्लाउड' आर्टिफिशियल इंटेलिजें
लेखक Digital Desk21K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सन्ना। AI कंपनी एंथ्रोपिक ने यमन में मौजूद हथियारों की इंजीनियरिंग करने वाले एक ग्रुप की पहचान की है, जो कि मिसाइलों और गाइडेड रॉकेट के लिए गाइडेंस सॉफ्टवेयर बनाने के लिए उसके 'क्लाउड' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का इस्तेमाल कर रहा है।
एंथ्रोपिक ने गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि उसने चीन, रूस और यमन में ऐसे छह ऑपरेशन रोके हैं, जिनमें लोगों ने पारंपरिक हथियार बनाने, खुफिया जानकारी इकट्ठा करने या हथियारों की खरीद के लिए 'क्लाउड' का इस्तेमाल किया था।


