डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ हाल ही में रूस गए थे। रैटक्लिफ के बिना किसी पूर्व सूचना के रूसी राजधानी मॉस्को पहुंचे थे, जिसके बाद काफी चर्चा हुई और उनकी यात्रा के कारणों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। इस बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इसे सामान्य घटना बताया।
ट्रंप ने बुधवार को जॉन रैटक्लिफ की मॉस्को यात्रा को आमतौर पर होने वाली (semi-routine) घटना बताकर कम अहमियत देने की कोशिश की। खबर है कि सीआईए चीफ मंगलवार को मैरीलैंड के एंड्रयूज एयर फोर्स बेस से सरकारी ट्रांसपोर्ट प्लेन में मॉस्को के लिए रवाना हुए। शुरुआत में व्हाइट हाउस, सीआईए, पेंटागन और यूएस एयर फोर्स सभी ने इस दौरे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बाद में बुधवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस दौरे की पुष्टि की।