डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक भारतीय मूल के किशोर पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या का आरोप लगाया गया है। ये घटना उसके घर पर हुई जो शहर के बाहरी इलाके में स्थित है।
एक्टन के रहने वाले 17 साल के अर्जुन अरविंद को रात भर चली तलाशी के बाद बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उस पर अपनी 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन और 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या का आरोप है। साथ ही उस पर हत्या के दो मामले, घर के या परिवार के सदस्य के साथ मारपीट के दो मामले, मारपीट के दो मामले, बिना इजाजत गाड़ी चलाने और मोटर वाहन की चोरी के आरोप भी लगाए गए हैं।